फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman killed with knives in kanpur

महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, शव खेत में ले जाकर फेंका

Fri, 04 Nov 2016 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
woman killed with knives in kanpur
डेमो
कानपुर देहात के रसूलाबाद इलाके में एक महिला की चाकुओंं से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामिणों ने महिला का शव देखा तो गांव में हल्ला मच गया। महिला के परिजनों व पुलिस को फौरन सूचित किया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बाद में घटनास्थल से फिंगरप्रिंट जुटाने के लिए एक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया। दरअसल, पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या किसी और जगह हुई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन


महिला की पहचान थानाक्षेत्र खासनिवादा, असालदगंज निवासी ममता कमल(40) पुत्री रामनारायण कमल के रूप हुई है। खबर के संबंध में जायजा मिला है कि महिला की दो शादियां हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। महिला की पहली शादी रूपराम निवासी बहादुरपुर उत्तराहर इटावा में हुई थी। जबकि तलाक के बाद दूसरी शादी इटावा के बड़ेनगरा में बलरामदास से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने एक तलाक के बाद दूसरा ब्याह रचाया मगर वह भी ज्याद दिन नहीं टिक पाया। जिसके चलते महिला पिछले 15 साल से अपने मायके में माता-पिता के साथ ही रह रही थी। ममता की मां ने बताया वह शाम को घर से शौच की कह कर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। अगली सुबह ग्रामिणों ने बताया उसका शव गांव के बाहर विश्वनाथ के खेत में पड़ा मिला है। 


महिला की मौत का रहस्य सुलझाने में लगी पुलिस का अनुमान है कि महिला का कत्ल कहीं और हुआ है और शव को बाद में आलू के खेत में लाकर फेंका गया है। खेत में जहां शव मिला उधर बहुत कम खून पड़ा मिला जबकि महिला के पेट में कई बार चाकू से वार किए गए थे और शव बुरी तरह लहु-लुहान मिला। पुलिस महिला के दूसरे पति बलराम से पूछताछ कर चुकी है। वहीं पहले पति से पूछताछ होना बाकी बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed