फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman jumped in well police unilateral action

पुलिस की एक तरफा कार्रवाई से नाराज युवती कुएं में कूदी 

Thu, 13 Oct 2016 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
woman jumped in well police unilateral action
डेमो
जनपद महोबा के खरेला थानाक्षेत्र में पुलिस की करतूत से उक्ताई युवती ने कुएं में छलांग लगा दी। मामला जमीन के कब्जे को लेकर पारिवारिक कलह से शुरू हुआ। ग्राम जरौला में प्रधान का अपने भाई से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए लेकिन पुलिस ने ग्राम प्रधान को छोड़कर उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से क्षुब्ध युवती ने कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


ग्राम जरौली में रुद्रपाल सिंह राजपूत प्रधान हैं। रुद्रपाल का एक प्लाट गांव में है। जिसमें चार हिस्सेदार हैं। बुधवार शाम रुद्रपाल पूरे प्लाट पर कब्जा करकेे तारबाड़ी करा रहा था। तभी रुद्रपाल का बड़ा भाई जयपाल वहां पहुंचा और प्रधान को प्लाट पर कब्जा करने से रोका। दोनों भाइयों के बीच गाली गलौज व मारपीट हो गई। दोनों पक्ष थाना खरेला पहुंचे और मामला बताया। ग्राम प्रधान ने अपने भाई जयपाल व उसके पुत्र शिवेंद्र, मनीष पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जयपाल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जबकि ग्राम प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने जयपाल को थाने में बैठा लिया। गुरुवार की सुबह गांव पहुंचे ग्राम प्रधान ने अपने बड़े भाई को जेल भिजवाने की बात कहते हुए अपनी दबंगई साबित की, तो जयपाल की पुत्री अल्पना (35) पुलिस की इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर जान देने की नियत से कुएं में छलांग लगा दी। उधर, पुलिस ने आनन-फानन में जयपाल का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम के यहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed