फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman found dead in hardoi

बिस्तर पर मिली विवाहिता की गला कटी लाश, ससुर-देवर और प्रेमी पर हत्या का शक

Fri, 22 Dec 2017 09:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Dec 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
woman found dead in hardoi
मृतका लाली के बच्चाें से बात करती एसपी पश्चिमी निधि सोनकर
यूपी के हरदाेई ज‌िले में ‌ब‌िस्तर पर मह‌िला की गला कटी लाश ‌म‌िलने से हड़कंप मच गया। मह‌िला का प‌त‌ि काम के स‌िलस‌िले में बाहर रहता है ज‌िसके चलते मह‌िला अक्सर अपने प्रेमी काे ससुराल बुला ल‌िया करती थी। मह‌िला का खून से सना हुअा शव म‌िलने के बाद ससुर, देवर अाैर प्रेमी श‌क के घेरे में हैं।   
विज्ञापन


हरदोई के बेहटा धीरा निवासी रमाकांत के बेटे धीरज की शादी करीब छह साल पहले टड़ियावां थाना के गोपालपुर साखिन निवासी सुरेंद्र की बेटी लाली (30) के साथ हुई थी। लाली के चार वर्षीय बेटी नंदिनी व दो साल का बेटा है। रमाकांत के चार बेटों में धीरज बड़ा व विवेक सबसे छोटा है। धीरज दो भाइयों के साथ दिल्ली में मजदूरी करता है। लाली के ससुर और देवर ने पुलिस को बताया कि शादी के पहले से ही लाली के गोपालपुर निवासी अमित से प्रेम संबंध थे। अमित अक्सर परिजनों से छिपकर बेहटा धीरा उसके घर आता था। 
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब नौ बजे लाली ससुर व देवर को खाना खिलाने के बाद बच्चों के साथ कमरे में चली गई। रात लगभग 10 बजे रमाकांत व विवेक को लाली के कमरे से किसी आदमी की हंसी सुनाई दी। दोनों कमरे में घुसे तो लाली प्र्रेमी के साथ मिली। उन्होंने अमित को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया। लाली ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसी ने अमित को घर बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लाली को ससुर व देवर के साथ घर भेज दिया। घर पहुंचने के करीब एक घंटे बाद ही विवेक  थाने पहुंचा और बताया कि लाली ने खुद का गला रेत कर जान दे दी है। सूचना पर आए मृतका के भाई वीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर अमित और उसके दो साथियों पर बहन का गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर व एसओ ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ससुर, देवर अाैर प्रेमी भी पुल‌िस के रडार पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed