{"_id":"580487894f1c1b582c70297f","slug":"wire-trapped-in-elderly-womans-death-corpse-rot-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तारों के जंजाल’ में फंसकर बुजुर्ग महिला की मौत, तीन दिनों तक सड़ती रही लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘तारों के जंजाल’ में फंसकर बुजुर्ग महिला की मौत, तीन दिनों तक सड़ती रही लाश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
तीन दिनों तक बुजुर्ग महिला की लाश तारों में फंसकर ही सड़ती रही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली जानवरों से खेतों की सुरक्षा के लिए बनाए गए ‘तारों के जंजाल’ में फंसकर एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। तीन दिनों तक महिला की लाश तारों के बीच लटक कर सड़ती रही। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तार काटकर लाश को बाहर निकाला।
उरई जालौन जिले के जमालपुर गांव निवासी ठकुरा (83) शुक्रवार सुबह खेतों की ओर से गुजरते हुए राशन का सामान लेने गई थी। तीन दिन बीत गए लेकिन ठकुरा की कोई खोज खबर नहीं थी। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने उसे ढूंढने के प्रयास शुरू किए। पति रामस्वरूप पाल की मौत के बाद ठकुरा अकेले ही घर पर रहती थी। पड़ोसी ग्रामीण उसका ख्याल रख रहे थे। गांववालों के अनुसार सोमवार तड़के बुजुर्ग महिला की लाश को उन्होंने नुकीले तारों के बीच फंसा हुआ पाया। लाश से भीषण बदबू आ रही थी और कीड़े भी पड़ चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तार काटकर शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार महिला की मौत शुक्रवार को ही हो गई थी।