फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife's murder

पत्नी को फावड़े से काट डाला

Mon, 25 Apr 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Wife's murder
चंद्रशेखर - फोटो : amar ujala
कोतवाली के सिमौर गांव निवासी एक युवक ने पत्नी को फावड़े से काट डाला। महिला ने एक दिन पहले ही पति के खिलाफ चौकी में मारने पीटने की शिकायत की थी। पुलिस पति को हिदायत देकर चली आई थी। इससे गुस्साए पति ने पड़ोसी के घर में छिपी पत्नी को वहीं काट डाला। वारदात देख पड़ोसी भाग निकला। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति का आरोप है कि पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। 
विज्ञापन


छीदानादेवी ने बताया कि दामाद चंद्रशेखर पासी मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे पुत्री आशना (15), बेटे राम (12) और श्याम (10) हैं। चंद्रशेखर को बेटी मुन्नी देवी (35) के चाल चलन पर शक था। वह उसे रोज मारता पीटता था। शनिवार रात चंद्रशेखर ने मुन्नी से विवाद के बाद उसे बुरी तरह मारा पीटा। इस पर मुन्नी रात में ही नंदना पुलिस चौकी पहुंच गई। पति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत करने के बाद गांव लौट आई लेकिन, अपने घर न जाकर पड़ोसी बंटा नाई के घर चली गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस पहुंची और चंद्रशेखर से मुन्नी के बारे में पूछताछ करने के बाद उसे हिदायत देकर चौकी लौट आई। इस बात से गुस्साए चंद्रशेखर ने पत्नी की तलाश शुरू की तो वह पड़ोसी के यहां मिली। यहां उसने फावड़े से पत्नी की गर्दन काट डाली। वारदात देख पड़ोसी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
घाटमपुर। वारदात के बाद पति चंद्रशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से फावड़ा भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां छिदाना निवासी मंझावन थाना बिधनू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि, पड़ोसी बंटा नाई को भी हिरासत में लिया गया है।

दो बीघे जमीन के लिए चाचा की हत्या
कोतवाली की पुलिस चौकी नंदना के मोमिनपुर गांव में दो बीघा कृषिभूमि के लिए भतीजे ने फावड़े से काटकर चाचा की हत्या कर दी। रंगीलाल यादव (65) दो भाई थे। अविवाहित रंगीलाल के हिस्से में दो बीघा कृषिभूमि है। एक महीने पहले भतीजे छोटकऊ सिंह उर्फ गुड्डू यादव ने उसके साथ मारपीट की थी। इससे दुखी होकर रंगीलाल होली में फूफा के घर अरखइया (बिधनू) चला गया था।

वहीं से उसने कुछ लोगों से अपने हिस्से की खेती बेचने की बात की थी। इसकी भनक भतीजे छोटकऊ को लगी तो उसने शनिवार की शाम चाचा को फोन किया। कहा कि वह ट्रक चलाने जा रहा है। घर में बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है, इसलिए मोमिनपुर आ जाए। रंगीलाल ने मना किया तो उसके फूफा मंझिल सिंह यादव ने उसे समझाया और रविवार सुबह उसको मोमिनपुर ले आया। दोपहर में दोनों ने एक साथ भोजन किया।


फिर रंगीलाल कमरे में आराम करने के लिए लेट गया। फूफा किसी काम से बाहर चले गए। इसी बीच छोटकऊ ने चाचा पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर डाला। चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग और रंगीलाल के फूफा दौड़े तो छोटकऊ भाग निकला। एसपी (ग्रामीण) एसएन तिवारी ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed