फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife suicide after controversy with husband

पति से विवाद के बाद फंदे पर झूली

Sun, 04 Dec 2016 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
wife suicide after controversy with husband
डेमो
फर्रुखाबाद के अमृतपुर इलाके में पति से विवाद होने पर पत्नी ने छत के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


गांव लभेड़ा निवासी कुलदीप की चार साल पहले लक्ष्मी से शादी हुई थी। रविवार को पति और पत्नी में विवाद हो गया। इस कारण पति घर से बाहर चला गया। पत्नी ने कमरे की छत के कुंडे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी के कमरे से बाहर न आने पर पति कमरे में गया तो देखा पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा है। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


दरोगा हरिशंकर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसकी जानकारी विवाहिता के परिजनों को दी गई। तहसीलदार शेख आलमगीर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरवाया। मृतका का भाई गजराज सिंह दोपहर बाद बहन के घर पहुंचा और दरोगा से बात की। दरोगा हरिशंकर ने बताया कि विवाहिता के भाई व अन्य परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed