फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth beaten to death with cot plank, three arrested

Basti News: चारपाई की पटिया से पीटकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death with cot plank, three arrested
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महसो बाजार के इटिया टोला में रविवार की रात मनीष पांडेय (25) की चारपाई की पटिया से पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। मनीष के भाई सुनील की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद पर रिपोर्ट दर्ज कर एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महसो बाजार के इटिया टोला निवासी शरद चंद्र पांडेय उर्फ पपलू और श्याम पांडेय के परिवार के बीच रविवार की रात विवाद हो गया था। काफी देर तक विवाद चलता रहा फिर मामला शांत हो गया। आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोस में रहने वाले मनीष खेत की सिंचाई कर घर लौटे तो श्याम ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद मनीष परिवार के लोगों के साथ श्याम के घर पहुंचे और एतराज जताते हुए गाली देने का कारण पूछने लगे। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि श्याम और उसके पक्ष के अन्य लोगों ने चारपाई की पटिया से मनीष को पीटना शुरू कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से मनीष गिर गए। परिवार के लोग उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए। हालत गंभीर देख वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मनीष की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर लालगंज, मुंडेरवा, रुधौली, पुरानी बस्ती और महिला थाने की पुलिस के साथ सीओ कुलदीप सिंह यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। देर शाम परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार किया। सुनील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई मनीष को अंबरीश पांडेय, श्याम पांडेय उर्फ छोटू, अंजनी पांडेय, रोशन पांडेय, आशा देवी और अभिषेक गौड़ ने चारपाई की पटिया से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुनील की तहरीर के आधार छहों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। लालगंज थाना प्रभारी विनय पाठक ने बताया कि नामजद आरोपियों में अंबरीश, आशा और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव किया
मनीष की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने महसो पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि श्याम का अक्सर पड़ोसियों से विवाद होता रहता है। श्याम पांडेय अक्सर लोगों से विवाद करता रहा लेकिन उस पर कभी कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष की जान चली गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। मनीष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और बस्ती में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके पिता ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed