फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tea is in danger, my friend, seventy has reached China... the writer, the clerk, has been suspended

Jaunpur News: चाय खतरे में है, मित्र चीनी पहुंच गई है सत्तर... लिखने वाला लेखपाल निलंबित

Tue, 25 Aug 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tea is in danger, my friend, seventy has reached China... the writer, the clerk, has been suspended
जौनपुर। सोशल मीडिया पर ‘चाय खतरे में है, मित्र चीनी पहुंच गई है सत्तर’ लिखकर चीनी की बढ़ती कीमत पर व्यंग्य करना शाहगंज तहसील के लेखपाल अशोक कुमार यादव को भारी पड़ गया। फेसबुक पर की गई सार्वजनिक टिप्पणी को शासन की नीतियों की प्रतिकूल आलोचना मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच के लिए नायब तहसीलदार सरपतहां को जांच अधिकारी बनाया गया है। एसडीएम शाहगंज की ओर से दिए गए आदेश के मुताबिक, लेखपाल अशोक कुमार यादव ने 23 अगस्त 2026 को अपने फेसबुक अकाउंट से चीनी की कीमत के लिए टिप्पणी करते हुए फोटो सहित सार्वजनिक पोस्ट की थी। पोस्ट में उन्होंने खुद को राजस्व लेखपाल, तहसील शाहगंज के रूप में भी दर्शाया। अधिकारियों ने माना कि सरकारी सेवक के पद का उल्लेख करते हुए सार्वजनिक मंच पर शासन की नीति और महंगाई के लिए की गई टिप्पणी से आमजन में शासन की नीतियों के प्रति नकारात्मक धारणा बन सकती है। आदेश में कहा गया है कि लेखपाल का कृत्य प्रथमदृष्टया उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के नियम 3(1) और नियम 7 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। पोस्ट करने से पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं लेने को भी नियमावली के विपरीत माना गया है। निलंबन के साथ ही नायब तहसीलदार सरपतहां को विभागीय जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट ने कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शाहंगज एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित किया है। लेखपाल ने सोशल मीडिया पर ‘चाय खतरे में है, मित्र चीनी पहुंच गई है सत्तर...’ लिखकर चीनी की बढ़ती कीमत पर व्यंग्य किया था। खुद को राजस्व लेखपाल, तहसील शाहगंज के रूप में भी दर्शाया, जो नियमानुसार शासनादेश का उल्लंघन है। इसके कारण लेखपाल को निलंबित किया गया है। निलंबन के साथ ही नायब तहसीलदार सरपतहां को विभागीय जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed