फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife murder in fatehpur

पत्नी के नाजुक अंगों पर वार कर बेरहमी से हत्या, वजह जानकर पुलिस और गांववाले हैरान

Mon, 12 Jun 2017 09:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
wife murder in fatehpur
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर में पत्नी की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी के नाजुक अंगों और सिर पर वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हालांकि हत्या जिस चीज से की गई, वो बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

 

अल्लीपुर भादर गांव गांव निवासी चंद्रपाल व संगीता देवी (38) दोनों मऊ के पास भठ्ठे में काम करते थे। इनके तीन नाबालिग बच्चे सूरज, चंदा और विजय हैं। सूरज ने बताया कि अम्मा-बाबू जब शाम को भठ्ठा से आए तो दोनों ने घर में शराब पी। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। सुबह वह चाचा छोटा की बकरी चलाने चला गया था। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंद्रपाल ने सुबह फिर शराब पी। दरवाजा भीतर से बंद कर पत्नी से झगड़ रहा था। कभी चरित्र तो कभी घरेलू मुद्दों पर अक्सर झगड़ा होने की वजह से किसी ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी। बाद में शोर सुनकर आए हरी ने दरवाजा खुलवाया तो हत्या हो चुकी थी।

विज्ञापन

 

 

बकौल सूरज वह बकरी चरा कर लौटा तो भाई-बहन बाहर थे। वह देखा तो अम्मा के सिर से खून बह रहा था। बाबू भी कुछ दूर नशे में पड़े थे। सूरज ने बताया कि रात में झगड़े के बाद मां परिवार के ही हरी के घर सोने चली गई थी। सुबह ही घर लौटी थी। इधर, हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी के होश में न आने पर उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। संगीता के भाई व पिता भी निहालपुर हथगाम से आ गए । इंस्पेक्टर हेमंतश्री ज्ञान दुबे ने बताया कि तहरीर ले ली गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। फिलहाल चरित्र पर शक को ही हत्या की वजह माना जा रहा है। अन्य बिंदु भी तलाशे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed