फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Who attempted suicide in the police station jail

थाने में आत्मदाह का किया था प्रयास, अब जाएगा जेल

Sun, 25 Sep 2016 10:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Who attempted suicide in the police station jail
थाने में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक के ऊपर पानी डालते पुलिसर्मी। - फोटो : अमर उजाला
महोबा के श्रीनगर में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई को घर में हिस्सा न दिए जाने और सरेआम प्रताड़ित किए जाने से आहत होकर छोटे भाई ने रविवार की शाम थाने में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह युवक को आग लगाने से रोका। अब उसे आत्महत्या करने के प्रयास में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के बजरंग कालोनी निवासी मूलचंद्र सक्सेना के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा विनोद सक्सेना, दूसरा प्रमोद सक्सेना और सबसे छोटा सुशील सक्सेना है। आरोप है कि बड़े भाई विनोद सक्सेना ने पूरे मकान पर कब्जा जमा लिया है। वह दोनों भाइयों को आए दिन मकान से बाहर भगा देता है। सुशील सक्सेना ने तीन बार थाना श्रीनगर में शिकायती पत्र देकर बड़े भाई विनोद सक्सेना द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोके जाने और मकान का हिस्सा दिलाने की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

शनिवार को बड़े भाई ने सुशील सक्सेना को फिर घर में न घुसने की चेतावनी दी। इससे सुशील आहत हो गया। उधर, पुलिस से भी न्याय न मिलने पर आहत सुशील सक्सेना शनिवार की शाम को करीब छह बजे हाथ में माचिस और मिट्टी के तेल की केन लेकर थाने जा पहुंचा। जहां पर पीस कमेटी की बैठक चल रही थी। उसने थाना परिसर में ही सभी के सामने मिट्टी का तेल अपने ऊपर डाल लिया और जैसे ही माचिस की तीली जलाने लगा वैसे ही पुलिस ने उसे लपक कर पकड़ लिया। दरोगा ने हिरासत में लेकर उसके ऊपर पानी डालकर मिट्टी के तेल का असर कम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज थानाध्यक्ष प्रेमनारायण का कहना है कि सुशील सक्सेना के बड़े भाई विनोद सक्सेना को थाने में बुलाया गया है। जहां पर उनके मकान संबंधी विवाद का निपटारा कराया जाएगा। सुशील सक्सेना पर आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed