{"_id":"57d7c1c74f1c1b932cd4805e","slug":"water-was-riddled-with-bullets-uncle-to-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए चाचा ने भतीजी काे गाेलियाें से किया छलनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के लिए चाचा ने भतीजी काे गाेलियाें से किया छलनी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमीन के लिए कोई कितना गिर सकता है उन्नाव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। यहां एक चाचा ने अपनी 30 साल की भतीजी को सिर्फ इसलिए गोलियों से छलनी कर दिया था क्योंकि उसने चाचा की जमीन पर लगे हैंडपंप से पानी भर लिया था।
मामला उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के टिटुआ गांव का है। यहां अपने मायके आई 30 साल की आरती यादव अपने चाचा के जमीन पर लगे हैंडपंप से पानी भरने चली गई। यह देखउसके चाचा भीम शंकर यादव आगबबूला हो गए। उन्होंने अपनी रिवाल्वर निकाल ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। इससे आरती की मौके पर ही मौत हो गई। आरती के सीने और पेट में कुल तीन गोलियां लगी। इसके बाद लोगों से बचने के लिए वह घर की छत पर चढ़ गया और रिवाल्वर लहराकर लोगों को अपने से दूर भगाने लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोनों भाईयों में जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
भीम शंकर यादव और आरती के पिता मुन्ना यादव के बीच घर के बाहर की जमीन के लिए पुराना विवाद है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले मुन्ना ने अपने हिस्से की जमीन पर कमरा बनवा लिया था। इसको लेकर भीम काफी नाराज चल रहा था।
विज्ञापन