{"_id":"1f2d1921cb54b24ffa0dcb522d8f6eeb","slug":"waiter-death-from-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" वेतन मांगने पर वेटर को पीटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेतन मांगने पर वेटर को पीटा, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sun, 08 Mar 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा कस्बा स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले एक वेटर ने होली पर मालिक से तनख्वाह मांगी। आरोप है कि होटल मालिक ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे कानपुर हैलट ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अकबरपुर रोड स्थित लल्ला भोजनालय में रामबाबू सविता होटल में वेटर का काम करता था। बताया जाता है कि गरीब होने की वजह से वह होटल में ही रहकर काम करता था।
गुरुवार की शाम को ढाबा मालिक रवींद्र गुप्ता उर्फ लल्ला से लगभग चार पांच माह से बकाया वेतन मांगा तो कहासुनी शुरू हो गई।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया मालिक लल्ला ने उसे गाली गलौज की जिस पर होटल मालिक लल्ला व वेटर रामबाबू में कहासुनी होने लगी तथा नशे की हालत में कुछ कर्मियों ने ढाबा मालिक के साथ मिलकर उसे जमकर पीट दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
रामबाबू के बेहोश होने पर सभी के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
उसके परिजनों में कोई ना होने पर उसके दूर के रिश्ते की एक बहन व छोटी बेटी को सूचित किया गया। बहन के कानपुर पहुंचने पर होटल मालिक लापता हो गया। वहीं देर रात को उसकी मौत हो गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।