फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vyapam scam

जालौन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का बेटा एमपी तलब

Wed, 06 May 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 06 May 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
vyapam scam
जालौन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और हैलट के पूर्व एसआईसी डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता के बेटे डॉ. कौस्तुभ गुप्ता को व्यापमं घोटाले में पूछताछ के लिए आठ मई को जबलपुर बुलाया गया है। विवेचना अधिकारी के मुताबिक कौस्तुभ गुप्ता को व्यापमं घोटाले से संबंधित तथ्यों और परिस्थितियों के बारे में काफी जानकारी है।
विज्ञापन


इस बारे में डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि वह हतप्रभ हैं। उनके बेटे ने कभी मध्य प्रदेश में कोई एग्जाम नहीं दिया है। इस मामले में उनकी वहां के डीआईजी से बात भी हुई है। वह खुद बेटे को लेकर जांच टीम के सामने जाएंगे। कौस्तुभ गुप्ता ने बरेली मेडिकल कॉलेज से 2014 में बीडीएस किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसआईटी जबलपुर के सब इंस्पेक्टर बलराम पांडेय कौस्तुभ के नाम का नोटिस लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बलराम पांडेय ने बताया कि वर्ष 2013 में व्यापमं घोटाले से संबंधित एक मुकदमा जबलपुर में दर्ज है। मुकदमे की विवेचना के दौरान पता चला कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उनसे पूछताछ जरूरी है। साथ ही कहा गया है कि यदि वह उपस्थित नहीं होंगे तो यह मान लिया जाएगा कि वह विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

बलराम पांडेय ने मेडिकल कॉलेज कैंपस स्थित डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता के घर पर नोटिस को रिसीव भी करा दिया गया है। बता दें कि व्यापमं घोटाले में अब तक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से 18 से ज्यादा स्टूडेंट्स गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed