फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vyapam scam

मेडिकल स्टूडेंट की तलाश में एसआईटी का छापा

Thu, 02 Apr 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 02 Apr 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
vyapam scam
व्यापमं घोटाले में वांछित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट अमरेश सिंह की तलाश में सागर एसआईटी ने बुधवार दोपहर चुन्नीगंज बस अड्डे पर छापा मारा। बसों की तलाशी भी ली लेकिन अमरेश का पता नहीं चला।
विज्ञापन


एसआईटी अमरेश पर पहले ही तीन हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। एसआईटी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से अमरेश और 2011 बैच के स्टूडेंट संजय कुमार पटेल का रिकॉर्ड लिया है।
विज्ञापन


संजय इस समय एमपी की जेल में बंद है। एसआईटी सागर को सूचना मिली थी कि अमरेश सिंह कहीं भागने की फिराक में चुन्नीगंज बस अड्डे पहुंचा है। अपर पुलिस अधीक्षक डीआर सेंगर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर केएस ठाकुर के साथ पहुंची टीम ने बस अड्डे की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसका पता नहीं चला। इसके बाद टीम ने कुछ और संभावित स्थानों पर भी छापामारी की। इसके बाद टीम जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची और हॉस्टल में भी तलाशी ली।


एएसपी डीआर सेंगर ने बताया कि मंगलवार से ही टीम अमरेश की तलाश में लगी है। उसके यशोदा नगर स्थित आवास पर ताला लटका हुआ है। अमरेश के बारे में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed