Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar at Orai Medical College ABVP office bearer assaulted slaps rained down in the presence of police

उरई मेडिकल कॉलेज में बवाल: मेडिकल कॉलेज में एबीवीपी पदाधिकारी से मारपीट, पुलिस के सामने बरसाए थप्पड़

Wed, 18 Nov 2026 05:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Nov 2026 05:03 PM IST
सार

Orai News: उरई जिले के मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग छात्राओं की शिकायत पर पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी के साथ डॉक्टरों और कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस जब बीच-बचाव कराने लगी, तो उग्र डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पदाधिकारी पर थप्पड़ बरसा दिए और धक्का-मुक्की की।

विज्ञापन
Uproar at Orai Medical College ABVP office bearer assaulted slaps rained down in the presence of police
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी के साथ डॉक्टरों और कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पदाधिकारी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दो दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे डॉक्टरों ने पुलिस के सामने ही उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की और मारपीट की गई।

विज्ञापन



विज्ञापन



घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डॉक्टर पदाधिकारी को पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों पर भी थप्पड़ बरसते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed