{"_id":"6159f00c8ebc3e606c770777","slug":"unnao-student-dies-due-to-beating-family-members-create-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: सवालों के जवाब न दे पाने पर पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव: सवालों के जवाब न दे पाने पर पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Mon, 04 Oct 2021 03:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Oct 2021 03:12 AM IST
सार
स्कूल के शिक्षक ने सवालों के जवाब नहीं देने पर छात्रा को डंडे से पीट दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के सामने हंगामा किया और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में माखी थानाक्षेत्र के गांव चकपरेंदा निवासी कक्षा आठ की छात्रा की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल के शिक्षक ने सवालों के जवाब नहीं देने पर उसे डंडे से पीटा था।
शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। माखी थानाक्षेत्र के चकपरेंदा गांव निवासी रमेश यादव की 14 वर्षीय बेटी शिवानी क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा थी।
उसके भाई सुनील के अनुसार शुक्रवार को वह स्कूल गई थी। जहां कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाने पर एक शिक्षक ने उसे डंडे से बुरी तरह पीटा। घर पहुंचकर उसने आपबीती बताई थी। शनिवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया, फायदा नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान रविवार की रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के सामने हंगामा किया और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी लाखन सिंह द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।