फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao misdeed case, SIT team cut more than 14 pamphlets

उन्नाव कांड: पुलिस ने अब तक काटे 14 पर्चे ,एसआईटी की अलग-अलग टीमें जुटा रहीं साक्ष्य

Sat, 14 Dec 2019 01:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Dec 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed case, SIT team cut more than 14 pamphlets
उन्नाव दुष्कर्म कांड में जेल भेजे गए पांच आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार कांड में जांच कर रही एसआईटी की अलग-अलग टीमों ने केस डायरी में 14 से अधिक पर्चे काटे हैं। एसपी ने बताया कि आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं है। फिर भी 8 दिन के अंदर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल हो जाए, इसके लिए एसआईटी को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


बिहार में दुष्कर्म पीड़िता को जलाए जाने के मामले ने सियासी तूफान खड़ा कर रखा है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश में जांच कर रही एसआईटी घटना के हर बिंदु पर जांच कर रही है। एसआईटी सूत्रों की माने तो जांच अंतिम चरण पर है। कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए जांच टीम केस डायरी में अब तक 14 से अधिक पर्चे काट चुकी है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि 8 दिन के अंतराल में एसआईटी जांच पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करेगी।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिर में उसकी सांसें थम गईं। रविवार को दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव स्थित उसके गांव में दादी बाबा के पास ही दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed