फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two workers were killed by fire in Tannery

जाजमऊ की टेनरी में आग से दो कर्मचारी जिंदा जले

Wed, 15 Apr 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 15 Apr 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two workers were killed by fire in Tannery
जाजमऊ की एक टेनरी में मंगलवार तड़के लगी आग की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई है। चमड़े और केमिकल की वजह से आग देखते ही देखते पूरी टेनरी में फैल गई। आग बेकाबू होने की सूचना पर मौके पर एक-एक करके 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


आग की विकरालता देखते हुए सेना, डिफेंस की फायरब्रिगेड बुलाई गई। तीनों ने संयुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने मामले के मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं। एसीएम-दो सतीश चंद्र को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


टेनरी मालिक अनीस का कहना है कि शार्ट सर्किट से लगी आग से मशीनें, चमड़ा और केमिकल समेत लाखों का सामान खाक हो गया है। सात घंटे बाद दोपहर करीब दो बजे पूरी तरह आग बुझ सकी। जेके कालोनी निवासी अनीस खान की जाजमऊ में हिंदुस्तान लेदर कंपाउंड में वरटेक्स लेदर ट्रेनर्स नाम से टेनरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात टेनरी में काम चल रहा था। कर्मचारी शिवबली चौहान, सुनील, उनका भाई सरवन, फोरमैन चच्चा, चिड़ीमार इस्माइल समेत आठ लोग काम कर रहे थे। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे टेनरी की दूसरी मंजिल में स्प्रे व फिनिशिंग रूम में आग लग लग गई। लपटें और धुआं देख अफरातफरी मच गई।

शिवबली व सुशील आग बुझाने के लिए सीढ़ियों की तरफ पानी का पाइप लेने दौड़े, जबकि अन्य कर्मचारी पानी लेने बेसमेंट की ओर भागे। जब तक आग बुझाने के संसाधन जुटाए जाते फिनिशिंग रूम में आग और धुआं फैल गया। टेनरी मालिक व फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी गई।

तत्काल चकेरी समेत कई थानों का फोर्स, एसपी पूर्वी, सीओ व शहर के भर के फायर स्टेशन की छोटी-बड़ी 18 दमकलें पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन चमड़े व कैमिकल की वजह से आग और विकराल हो गई। फौरन सेना और डिफेंस के लोगों को बुलाया गया।

मेजर चंद्र प्रकाश बडोला अपनी टीम व डिफेंस (सीओडी, पैराशूट, एयरफोर्स) की टीम 12 दमकल की गाड़ियों को लेकर मौके पर पहंची। फिर संयुक्त रूप से काम शुरू किया। करीब 10 बजे लपटें शांत हुईं।


पानी लाने के लिए सभी दमकल गाड़ियों ने दो-दो चक्कर लगाए। आग बुझने पर सेना टेनरी के भीतर पहुंची तो रतीराम का पुरवा गंगाघाट उन्नाव निवासी शिवबली चौहान (50) (मूल निवासी शिवबली-उदाना सतवन बलिया) और सोरा गोदाम सुंदर नगर, जाजमऊ निवासी सुनील (23) (मूल निवासी मऊ घोषी) की जलने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed