{"_id":"6062feed8ebc3eda727e332d","slug":"two-teenagers-die-due-to-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: बकरियां चराने गए दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इटावा: बकरियां चराने गए दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत
Tue, 30 Mar 2021 04:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Mar 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
किशोरों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में ताखा थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव में बकरी चराने गए दो किशोरों की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को क्षेत्र के कदमपुर गांव में बल्लू खान का पुत्र दिलशाद (17) व मुन्ने खान का पुत्र इमरान (15) खेतों की ओर अपनी बकरियां चराने गए थे।
शाम को बकरियां घर पर वापस आ गईं लेकिन किशोर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। किशोरों का कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर खोजबीन शुरू की तब एक तालाब के किनारे किशोरों के कपड़े व चप्पल रखे मिले।
तालाब में खोजने का प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गोताखोर बुलाए तब घण्टों बाद किशोरों के शव निकाले जा सके। ग्रामीणों ने शवों को किशनी बिधूना रोड पर रखकर जाम लगा दिया तथा तालाब खुदवाने वाले को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। मामला बढ़ता देख उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।