फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two students killed in road accident

वसूली ने ली दो छात्रों की जान, ट्रक ने रौंदा

Wed, 04 Mar 2015 04:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 04 Mar 2015 04:00 AM IST
विज्ञापन
two students killed in road accident
विजय नगर चौराहे के पास मंगलवार दोपहर पुलिस की वसूली से बचने के लिए ड्राइवर ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी, जिसकी चपेट में आकर दो छात्रों की मौत हो गई। भीड़ ने चालक और क्लीनर को दबोच लिया और जमकर पीटा। आक्रोशित लोगों ने कालपी रोड पर जाम लगा दिया और एक घंटा तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


सीओ नजीराबाद शिव प्रसाद दुबे सर्किल के तीनों थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर लोगों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। छात्रों के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पकड़े गए चालक विमल और क्लीनर प्रदीप विश्वकर्मा दोनों घाटमपुर के रहने वाले है। विजय नगर निवासी सुरेश का  बेटा बादल (12) क्षेत्र के एसआर मॉडल स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। मंगलवार दोपहर बादल अपने सहपाठी अनूप  (11) के साथ घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों छात्र साइकिल से सड़क पार रहे थे। तभी विजय नगर चौराहे पर लगे बैरियर के पास पनकी की तरफ से आ रहे चालक ने पुलिस की वसूली से बचने के चक्कर में ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी।

इसी की चपेट में दो छात्र आ गए।  बादल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनूप को फौरन हैलट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  हादसे की सूचना पाकर दोनों छात्रों के परिजन रोते-बिलखते हुए विजय नगर चौराहे पर पहुंच गए।


आक्रोशित मोहल्ले वालों और राहगीरों ने कालपी रोड पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ ने चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। अर्मापुर एसओ ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed