फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two girl killed mother hanged

नौबस्ता में दो बच्चियों की हत्या, फांसी पर झूली मां

Fri, 19 Feb 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two girl killed mother hanged
नौबस्ता के राजेनगर में गुरुवार सुबह एक महिला और दो बच्चियों की लाश कमरे में मिली। महिला फंदे पर झूल रही थी जबकि बच्चियों का गला किसी तार से घोंटा गया था।
विज्ञापन


महिला के पिता गुरुवार सुबह जब बच्ची को स्कूल लेने कमरे में पहुंचे तो घटना का पता चला। परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। दामाद फतेहपुर में रहता है। दंपति के बीच विवाद चल रहा था, तीन दिन पहले ही वह पत्नी से मिलने आया था। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने बताया कि पुलिस, महिला के पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


वहीं फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से चार्जर मिला है माना जा रहा है उसी से बच्चियों का गला घोंटा होगा। राजेनगर निवासी नीलम (22) की शादी पांच साल पहले फतेहपुर गांव अमलौना नौबस्ता में दो मासूमों की हत्या, मां फंदे पर लटकी मिली निवासी सुनील से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील तब दादानगर की किसी फैक्ट्री में काम करता था। शादी के बाद से दोनों राजेनगर स्थित सुनील के  चचिया ससुर के मकान में रहने लगे। दोनों के सोनम (4) और साक्षी (18 माह) बच्चियां थीं। नीलम का मायका भी पीछे वाले घर में था। कुछ समय पहले सुनील और नीलम में घरेलू विवाद हुुआ जो कोर्ट पहुंच गया।

सुनील नीलम को खर्चा देता था। नीलम के पिता रामराज ने पुलिस को बताया कि सोनम उनके साथ सोती थी इसलिए उसे वह उसे लेने बुधवार रात नीलम के कमरे में गए। नीलम ने उन्हें बताया कि वह सो गई है। इसपर वह लौट आए। सुबह जब नातिन सोनम को स्कूल ले जाने के लिए गए तो कमरा खुला था।


अंदर गए तो नीलम दुपट्टे से बने फंदे से झूल रही थी। रामराज ने बिस्तर की ओर देखा तो बच्चियां कंबल से ढंकी हुईं थीं। उन्होंने कंबल हटाया तो उनके होश उड़ गए। बच्चियों की गला घोंट की हत्या की गई थी। बदहवास रामराज ने अपने चार बेटों को सूचना दी। नीलम की मां फूलपति घटनास्थल देख बेहोश हो गईं। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए कमरे के बगल में रहने वाले एक मदजूर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed