'बरेली का माफिया' यूपी की मार्केट में खपा रहा नकली नोट, 10 लाख की मारफीन के साथ 2 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली का कोई माफिया उत्तर प्रदेश की बाजारों में नकली नोट की सप्लाई कर रहा है। केवल यही नहीं माफिया नकली नोटों के अलावा नशीले पदार्थ का भी धंधा कर रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को हरदोई में हुआ। दस लाख रुपये कीमत की मारफीन (नशीला पदार्थ), पांच सौ के दो और सौ रुपये के 23 नकली नोटों समेत मंगलवार तड़के दो युवकों को हरदोई पुलिस ने धर दबोचा। युवकों ने पुलिस को नकली नोट बरेली से मिलने की बात बताई है। पुलिस ने बरामद बाइक को सील कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।
हरदोई शाहाबाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच को सोमवार देर रात सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक नशीले पदार्थ और नकली नोटों के साथ शाहजहांपुर या बरेली के लिए निकलेंगे। सूचना पर सर्विलांस टीम प्रभारी आलोक सिंह, कोतवाल दीनानाथ और क्राइम ब्रांच के दरोगा अरविंद यादव की टीम ने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। पुलिस लाइन में एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन ने बताया कि तड़के तीन बजे शाहाबाद कोतवाली के मियांपुर पुल की ओर से बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के बरुआ बाजार मोहल्ला निवासी फरीद खां पुत्र फहीम खां और मौलागंज निवासी आसिफ खां उर्फ शानू पुत्र मोहम्मद अली को रोककर तलाशी ली गई।
बताया कि दोनों युवकों के पास से 90 ग्राम मारफीन बरामद हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है। बताया कि दोनों के कब्जे से 34 सौ रुपये के नकली नोट भी बरामद किए गए। बताया कि अभी तक की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने नकली नोट बरेली से मिलने की बात बताई है। नकली नोट आपूर्ति करने समेत अन्य वजहाें की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि युवकों को किसने मारफीन दी और इसकी आपूर्ति कहां करने के लिए जा रहे थे, की भी पड़ताल की जा रही है।