{"_id":"5f18846e94ea7051984db931","slug":"trying-to-misdeed-with-teenager-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म में नाकामी पर किशोरी की अंगुली चबाई, जान से मारने की धमकी देकर भाग गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: दुष्कर्म में नाकामी पर किशोरी की अंगुली चबाई, जान से मारने की धमकी देकर भाग गया
Thu, 23 Jul 2020 12:04 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में मऊ थाना इलाके के एक गांव में युवक ने किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उसकी अंगुली चबा डाली। किशोरी से मारपीट करने के बाद घर से भाग गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया। किशोरी ने बताया कि मंगलवार रात माता-पिता घर की छत पर सो रहे थे। वह नीचे कमरे में सोई थी। इसी बीच गांव का संजय कुमार घर में घुस आया। वह उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
उसने बचाव की कोशिश की। इसमें असफल रहने पर चिल्लाने का प्रयास किया। इस पर उसने अंगुली चबा डाली। उससे मारपीट भी की। चीखें सुनकर छत से माता-पिता नीचे उतर आए। इस पर वह धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया।