फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   trying robbery at SBI Bank in Fatehpur

फतेहपुर: बैंक लूटने की फिराक में आए शातिर, पुलिस ने एक को दबोचा, भाग निकले अन्य साथी

Mon, 30 Dec 2019 12:57 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Dec 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
trying robbery at SBI Bank in Fatehpur
पुुलिस ने एक शातिर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में खागा तहसील के रोडवेज बस अड्डे चौराहे पर पुलिस ने एक शातिर को लोडेड पिस्टल के साथ धर दबोचा। उसके अन्य साथी इधर-उधर खड़े थे, इस वजह से भाग निकले।
विज्ञापन


युवक पर कौशांबी जिले में बैंक की कैशवैन लूटने के पुराने मामले को देखते हुए पुलिस कयास लगा रही है कि यह खागा में बैंक लूटने की फिराक में थे।

आरोपियों की एक बाइक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने खड़ी पाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन युवक एक बाइक से आए। बाइक में रायबरेली जिले का नंबर पड़ा है।

बाइक खड़ी कर तीनों इधर-उधर हो गए। एक युवक रोडवेज बस अड्डा चौराहे के पास आ गया। इधर, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अचानक घेराबंदी की और बस अड्डे के पास वाले युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पंद्रह मिनट की मशक्कत के बाद वह काबू में आया। पुलिस को उसकी तलाशी में लोडेड पिस्टल मिली। उसके दो अन्य साथी पैदल ही भाग निकले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन युवकों पर कौशांबी जिले में बैंक की कैश वैन लूटने का भी मामला चल रहा है।

पुलिस पकड़े गए शख्स को लेकर तुरंत कोतवाली चली गई, वहां पुलिस अफसरों के भी जल्द पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed