{"_id":"4ef64db5817a2fb38226c24692817d26","slug":"triple-murder-in-kanpur-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर समेत पत्नी, मासूम की धारदार हथियारों से हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्टर समेत पत्नी, मासूम की धारदार हथियारों से हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
गजनेर थाना क्षेत्र के पेराजोर गांव में बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी, उसकी पत्नी और पांच साल के बच्चे को धारदार हथियार से हत्याकर दी।
मंगलवार सुबह जघन्य घटना की जानकारी होते गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
पुलिस अधीक्षक सभा राज ने कहा कि घटना का जल्द का खुलासा हो जाएगा। एसपी ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर परिजनों और रिश्तेदारों से जानकारी ली। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की है।
ट्रांसपोर्टर के पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ गजनेर थाने में तहरीर दी है। देरशाम पुलिस अधीक्षक ने पामा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार सोनकर को अपराध की रोकथाम न कर पाने, सतर्कता न बरतने तथा लापरवाही पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्षेत्र के पेराजोर गांव निवासी रामसागर सिंह चंदेल (32) पुत्र रमेश सिंह अपनी पत्नी शीला चंदेल और मासूम हरिकेश (5) के साथ गांव के बाहर बने मकान में रहते थे। रामसागर के साथ उसके पिता पिता रमेश (60) और मां ममता (50) भी रहते हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम की रामसागर अपने चचेरे भाई अजब सिंह के साथ रायपुर स्थित ट्रांसपोर्ट का काम पूरा करके रात 11 बजे घर लौटे। रोजाना की तरह वह अपनी गाड़ी स्कार्पियो से अजब सिंह को पेराजोर गांव छोड़ फिर घर वापस आए।
रामसागर ने पिता से बातचीत कर और पत्नी के साथ खाना खाया। पिता रमेश सिंह ने बताया कि खाना खाने के बाद करीब एक बजे घर के सभी लोग सो गए। रात में कौन घुस आया कैसे मारा कोई आवाज तक नहीं हुई।
सुबह चार बजे नींद खुली तो घर में जाने का दरवाजा खुला था। कमरे में देखा तो दोनों चारपाईयों पर बेटा, बहू और पोते की सिर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। तीनों शव चारपाई पर पड़े थे।
पिता ने बताया कि ऐसा लग रहा है था कि कोई चीज सुंघाकर बेहोश किया गया है। जिससे मारते वक्त जरा भी शोर नहीं मचा।
उधर, पुलिस टीम के साथ पहुंचे डाग स्क्ॅवायड काफी जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। तीन मौतों की सूचना लगते ही गांव में कोहराम मच गया। बेटा बहू और पोते का शव देखकर मां-बाप बदहवास हो गए।
पामा चौकी इंचार्ज संतोष सोनकर और गजनेर पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ संजीव कुमार सिन्हा और एसपी सभा राज मौके ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर ट्रांसपोर्टर कारोबारी के पिता को ढांढस बंधाया।