फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   top crime news of 14 districts of up including kanpur

सेंट्रल यूपी: भाजपा विधायक को मिली फोन पर जान से मारने की धमकी सहित इन बड़ी खबरों ने बटोरी सुर्खियां

Tue, 17 Sep 2019 06:16 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Sep 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
top crime news of 14 districts of up including kanpur
सेंट्रल यूपी की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल यूपी में मंगलवार को इटावा में 13 गोवंशों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं उन्नाव पुलिस ने बिहार जा रहे शराब लदे दो ट्रकों को जब्त कर लिया। वहीं भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया को फोन पर जान से मारने की धमकी की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन



उन्नाव: बिहार जा रहे शराब लदे दो ट्रक जब्त, पुलिस ने 72 लाख बताई कीमत, चार गिरफ्तार
यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार को पुलिस ने शराब लदे दो ट्रक जब्त किए हैं। दोनों ट्रकों में शराब की 350-350 पेटियां रखी हुई थीं। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 72 लाख बताई है। साथ ही दोनों ट्रकों के चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कानपुर:  संपत्ति के विवाद में पिता व भाई ने युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला
कानपुर में जमीन के विवाद को लेकर हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां कल्याणपुर में एक युवक की संपत्ति को लेकर अपने पिता व भाई से विवाद हो गया। जिस पर पिता-पुत्र ने युवक को बेरहमी से पीट दिया। हालत बिगड़ने पर युवक की पत्नी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ससुर व देवर पर पति को पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


जालौन: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, स्कॉर्पियो गाड़ी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के जालौन में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव स्कॉर्पियो गाड़ी में बरामद हुआ। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव झांसी कानपुर हाईवे की है। हत्यारोपी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। आलाधिकारियों समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर

इटावा: भाजपा विधायक को फोन पर मिली जान से मार देने की धमकी, मचा हड़कंप
यूपी में इटावा जिले के भरथना से भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार धमकी फोन पर दी गई है। इस घटना से हड़कंप मच गया। विधायक की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संबंधित थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसके साथ ही पुलिस विभाग धमकी को लेकर अलर्ट है। विधायक के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

इटावा: एएसपी क्राइम की पत्नी ने सरकारी आवास में जहर खाया, हालत गंभीर
यूपी के इटावा जिले से बड़ी खबर आई है। यहां एएसपी क्राइम की पत्नी ने जहर खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। यह घटना थाना सिविल लाइन इलाके के पुलिस लाइन सरकारी आवास की है। जहर खाने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पढ़ें पूरी खबर


इटावा की सबसे बड़ी गोशाला में 13 गोवंशों की मौत, 18 से अधिक बीमार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा
अव्यवस्थाओं के चलते गोवंशों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यूपी के इटावा में जिले की सबसे बड़ी गोशाला परौली रमायन में 13 गोवंशों की मौत हो गई। जबकि करीब 18 से ज्यादा गोवंश बीमार हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों में जमकर हंगामा किया। पहले भी इस गोशाला में 25 से अधिक गोवंशों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed