फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   top crime news in kanpur with 14 districts

सेंट्रल यूपी: प्रधान से मिलने जा रही किशोरी की हत्या सहित इन खबरों ने खींचा सभी का ध्यान

Mon, 23 Sep 2019 06:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
top crime news in kanpur with 14 districts
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में उन्नाव में प्रधान के पास जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी की हत्या की खबर पूरे दिन लोगों की जुबान पर रहीं। पढ़िए पूरे दिन किन खबरों ने सुर्खियां बटोरीं...
विज्ञापन


हमीरपुर में मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से गर्भवती समेत बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हादसा हो गया। रविवार रात को एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आईटीआई की छात्रा ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
चित्रकूट में आईटीआई की छात्रा ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि युवक चार साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवक के कुछ दिन से नम्बर बंद कर लापता होने पर छात्रा युवक के घर पहुंची। यहां युवक के परिजनों ने छात्रा से अभद्रता कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने न्याय के लिए युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान के पास जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी की हत्या
यूपी के उन्नाव जिले में किशोरी की हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी 21 सितंबर की शाम अपनी मां से यह कह कर निकली थी कि प्रधान ने आवासीय कालोनी देने के लिए घर बुलाया है। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंची। आज सुबह किशोरी का शव गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला। घरवालों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर


घर पर सोते समय ट्यूबवेल ऑपरेटर की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी
यूपी के फतेहपुर जिले में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर की छत पर सोते समय ट्यूबवेल ऑपरेटर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना धाता थाना क्षेत्र के खरसेडवा की है। यहां ट्यूबवेल ऑपरेटर जवाहर लाल सिंह पुत्र रामलखन सिंह की हत्या हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed