फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of a tubewell operator in fatehpur

फतेहपुर: नलकूप आपरेटर की गला रेतकर हत्या, तेज आवाज में टीवी चलाकर दिया गया वारदात को अंजाम

Mon, 23 Sep 2019 12:52 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of a tubewell operator in fatehpur
घर के बाहर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के धाता में घर की छत पर नलकूप आपरेटर की रविवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह पत्नी के पहुंचने पर हुई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस परिचित के लोगों पर हत्या की आशंका जता रही है। संदिग्धों की धरपकड़ चालू की गई है।
विज्ञापन


घटना धाता थाना क्षेत्र के खरसेड़वा गांव में हुई। गांव निवासी रामलखन सिंह पटेल के दो घर हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा जवाहर लाल सिंह (46) रतनपुर गांव में नलकूप आपरेटर था। इन दिनों अतिरिक्त चार्ज होने के नाते जवाहर की अढ़ौली गांव में बीएलओ की ड्यूटी भी लगी थी। परिजनों ने बताया कि वह कामकाज के चलते अक्सर गांव किनारे बने दूसरे घर में रात रुकते थे।
विज्ञापन

 

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने जवाहर को बाइक से घर आते देखा था। उसके साथ दूसरी बाइक में दो और लोग थे। जवाहर का भाई निरपत रात करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर खड़ी दोनों बाइक को बरामदे में अंदर खड़ा कर दूसरे वाले घर चला गया था। इधर, सोमवार की सुबह जवाहर की पत्नी सरोज देवी उर्फ बिट्टन पति को जगाने व जानवरों को चारा-पानी देने पहुंची थी।

सबमर्सिबल पंप चलाने के लिए पति को आवाज दी। कोई आहट न मिलने पर छत पर गई। पति का खून से सना शव पड़ चारपाई पर था। गला कटा हुआ था। खून से गद्दा लाल था। जवाहर के पैर चारपाई में लटके थे। छत पर बने कमरे में टीवी तेज आवाज में चालू था। रिमोट चारपाई में पड़ा था। टीवी के सामने तेज आवास के लिए माइक रखा था। वह दहाड़ मारकर चीखने लगी।

जुटे लोगों ने टीवी बंद कर पुलिस को सूचना दी। बड़े भाई पूर्व प्रधान अशर्फी लाल ने पुलिस को बताया कि काम के चलते अक्सर जवाहर का देर से आना-जाना रहता था। गांव के बाहर मकान खाली रहता था। अक्सर दोस्तों के साथ देर रात तक मकान में बैठते थे। एसपी रमेश ने बताया कि पूर्व प्रधान अशर्फी लाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस व्यक्तिगत खुन्नस व पुरानी रंजिश पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed