{"_id":"57e0e70a4f1c1b8341a827f2","slug":"throat-cut-dead-body-found-outside-sp-mla-farmhouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के फार्म हाउस के बाहर मिली लाश, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा विधायक के फार्म हाउस के बाहर मिली लाश, मचा हड़कंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के सपा विधायक के फार्म हाउस के बाहर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गंगा बैराज से बिठूर जाने वाली रोड पर मिला युवक का शव करीब 8-10 घंटे पुराना बताया गया। रात करीब 9 बजे पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव की जांच करके यह बताया। फॉरेंसिक टीम का मानना है कि शव अकड़ बुरी तरह चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर ज्यादा खून नहीं था, इसलिए आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और शव यहां जलाने के लिए लाया गया था। एएसपी स्वरूप नगर डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि फील्ड यूनिट ने मौके से तमाम सबूत जमा किए हैं जिनके आधार पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शव किसी छात्र का होने की आशंका लग रही है। बता दें कि तीन-चार साल पहले रतनलालनगर के छात्र प्रखर वालिया की भी नवाबगंज में हत्या कर शव जला दिया गया था।
विज्ञापन