{"_id":"c234a5c3aba1f88c15c2b1405eae8f6c","slug":"three-women-have-attempted-self-immolation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्हौर में तीन महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्हौर में तीन महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 10 Jan 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव संजेती बादशाहपुर में लोहिया आवास देने के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर तीन महिलाओं ने एक साथ ब्लाक परिसर में केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिलाओं ने अपने साथ लाया केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उन्हें आग लगाने से रोका। अफसरों के काफी समझाने के बावजूद महिलाएं जब आत्मदाह की जिद पर अड़ी रहीं तो पुलिस उन्हें ले गई। इधर, बीडीओ सच्चिदानंद प्रसाद का कहना है कि गांव में सक्रिय दलालों के उकसाने पर महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। वसूली की जांच कराई जाएगी।
गांव संजेती बादशाहपुर में लोहिया आवासों का आवंटन किया गया था। शुक्रवार सुबह लोहिया आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगाकर संजेती बादशाहपुर की रानी, छोटी बेटी और रूपा देवी ब्लाक परिसर र्में आइं। तीनों के हाथों में केरोसिन से भरा पीपा था। महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि उनसे लोहिया आवासों के बदले रुपये मांगे जा रहे हैं। उन लोगों ने पूर्व में आवासों के आवंटन के बारे में प्रार्थना पत्र दिया था। पात्र होने के बावजूद लोहिया आवास आवंटित नहीं किए गए। महिलाओं ने कहा कि आवास आवंटित नहीं किए गए तो परिसर में ही आत्मदाह करेंगी। थोड़ी देर बाद महिलाओं ने मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया। यह देख ब्लाक में मौजूद अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। आनन फानन महिलाओं के हाथ से अधिकारियों व कर्मियों ने केरोसिन का पीपा छीन लिया। भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और अधिकारियों के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं लेकिन थोड़ी देर बाद महिलाओं ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। फिर पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार राठी ने बताया कि कोतवाली लाकर समझाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
उधर बीडीओ सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि गांव में सक्रिय दलालों के भड़काने पर महिलाओं ने यह हरकत की है। गांव में लोहिया आवासों के आवंटन में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई है। हालांकि बीडीओ ने कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित ग्राम सचिव को मोबाइल फोन पर काल की। इसके बाद भी शाम तक उक्त दोनों नहीं आए। उधर, गांव के प्रधान पुत्ती लाल ने बताया कि पूरे गांव में पात्र लोगों को आवास की योजना से लाभान्वित किया गया है। हो सकता है कि राजनैतिक उल्लू सीधा करने के लिए गांव के कुछ लोग षड्यंत्र के तहत ऐसा करवा रहे हों।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिली है। बीडीओ को तलब कर पूरे मामले की वास्तविकता परखी जाएगी। पुलिस को गांव जाकर मामले की जांच के आदेश दिए जाएंगे। यदि आवास दिलाने के नाम पर दलाल और दलाली का मामला सामने आता है तो जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शैलेंद्र कुमार भाटिया, उप जिलाधिकारी, बिल्हौर
बिल्हौर में तीन महिलाओं के आत्मदाह की कोशिश की जानकारी है। क्षेत्राधिकारी को पूरे मामले पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
अनिल मिश्रा, एसपी ग्रामीण