{"_id":"a1c7b7658e9ca4fd2de4be03fca7caf8","slug":"three-people-injured-firing-in-dharipurva-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरीपुरवा में फायरिंग के बाद पथराव, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरीपुरवा में फायरिंग के बाद पथराव, तीन घायल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 20 Jan 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता में सोमवार को सिगरेट के पैसे नही देने पर दुकानदार से हुई मारपीट के बाद जमकर फायरिंग, पथराव हुआ। हमलावरों ने दुकानदार के घर में घुस कर तोड़फोड़ की।
पथराव से दुकानदार बागेश्वर राजपूत, बेटा अनिल, दामाद उमेश घायल हो गए। डॉयल 100 में सूचना देने पर नौबस्ता एसओ फोर्स सहित पहुंचे, लेकिन तब-तक हमलावर भाग चुके थे।
दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुहल्ले के सोनू वाल्मीकि, लाला, अमित करिया उर्फ पेंटर, राजन, राहुल समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नौबस्ता के धरीपुरवा निवासी बागेश्वर राजपूत (65) का घर में ही जनरल स्टोर है। रविवार को पड़ोस में रहने वाले भतीजे टिंकू की शादी थी।
सोमवार दोपहर बाद बारात घर पहुंचने पर मुहल्ले के सोनू वाल्मीकि, लाला और उसके साथियों को ढोल बजाने के लिये बुलाया गया था। टिंकू के घर के बाहर ढोल की थाप पर नाच, गाना चल रहा था।
इसी बीच ढोल बजा रहा लाला जनरल स्टोर में सिगरेट लेने आया। सिगरेट के पैसे मांगने पर बागेश्वर का लाला से विवाद हो गया।
गाली, गलौज का विरोध करने पर लाला, सोनू और उसके साथियों ने बागेश्वर को पीट दिया। चीख, पुकार सुनकर बागेश्वर के परिवार के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।
फिर कुछ देर बाद सोनू अपने साथियों के साथ वापस जनरल स्टोर आया और दुकान में घुस कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। दहशत फैलाने के लिये सोनू उसके साथियों ने देसी तमंचों से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की।
लोगों ने हमलावरों को ललकारा तो वह पथराव करते हुए भाग निकले। पथराव से घर के बाहर रखा टिंकू के दहेज का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई थी, लेकिन वह नही मिले। उनका पता लगाया जा रहा है।