फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three people died in road accident at kanpur

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, तीन की दर्दनाक मौत

Tue, 13 Dec 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Dec 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
three people died in road accident at kanpur
डेमो
कानपुर देहात के त‌िगाई गांव के नजदीक खड़े ट्रक में एक बाइक पर सवार तीन युवकों की जोरदार भ‌िडंत हो गई। हादसे में दो ने मौके पर ही दम तोड द‌िया। वहीं ट्रक के करीब खाना बना रहे मजदूर भी इसकी चपेट में आ गए। मजदूरों में एक की मौत हो गई जबक‌ि दो मजदूर घायल हुए हैं। तीनों घायलों को ज‌िला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।     
विज्ञापन


सोमवार देर रात तिगाई गांव के पास ग‌िट्टी से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक से ब‌िखरी ग‌िट्टी को समेटने के ल‌िए एक अन्य ट्रक को भेजा गया। ग‌िट्टी भरने के बाद लेबर सुरेश (48) पुत्र रामबख्श न‌िवासी पत्तापुरवा ज‌िला हरदोई, राकेश (30) न‌िवासी बांगरमऊ उन्नाव, तकदीरे प्रसाद (19) पुत्र बाबूराम न‌िवासी पत्तापुरवा ज‌िला हरदोई ट्रक के नजदीक खाना बना रहे थे। तभी अचानक पीछे से आई एक बाइक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी क‌ि बाइक उछल कर खाना बना रहे मजदूरों पर जाकर ग‌िरी। लेबर सुरेश की वहीं पर मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक पर अतुल(32) पुत्र बृजेंद्र व ओम प्रकाश(37) पुत्र राजनारायण, अवधेश(17) एक 8 साल की बच्ची के साथ सवार थे। इनमें अतुल और ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुल‌िस ने बाइक सवार अवधेश समते घायल लेबर राकेश, तकदीरे प्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया है।हादसे में बच्ची सही सलामत है। सभी के पर‌िजनों को खबर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन













 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed