फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three killed in car accident

बेकाबू होकर पलटी कार, तीन की मौत

Sat, 21 Feb 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
three killed in car accident
पनकी ओवरब्रिज पर गुरुवार देर रात बर्थडे पार्टी मनाकर घर लौट रहे युवकों की लग्जरी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटी खा गई जिससे तीन युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पनकी थाना पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार में फंसे युवकों को एक-एक कर बाहर निकाला और हैलट पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शाम को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए। मृतकों में एक युवक प्रदेश सरकार में एक कैबिनेट मंत्री का रिश्तेदार बताया गया है।
विज्ञापन


कार में शराब और बीयर की बोतलें, ग्लास मिले हैं। पुलिस का मानना है कि कार सवार युवक नशे में रहे होंगे। इसी वजह से यह भीषण हादसा हुआ। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गणेश नगर रावतपुर निवासी शिव सागर वर्मा ग्वालटोली के महात्मा गांधी गोपी नाथ विद्यालय के प्रिंसिपल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका बेटा प्रशांत (22) गोविंद नगर डीबीएस कालेज में बीएससी फाइनल का छात्र था। पनकी पुलिस ने बताया कि गुरुवार को प्रशांत का बर्थ डे था।

वह अपने दोस्त विजय नगर के केडीए लिपिक जगन्नाथ यादव के बेटे पुष्कर यादव (23) और शास्त्री नगर निवासी रामसेवक मिश्र के बेटेे मुनीश मिश्र उर्फ प्रिंस (25), शास्त्री नगर के विमल यादव (24) एवं विजय नगर के जय कुमार के बेटे शुभम राय (25) के साथ अपनी लग्जरी कार जाइलो से बर्थ डे मनाने रात करीब 10 बजे निकला था।

पुलिस का कहना है कि रात में प्रशांत ने दोस्तों के साथ शराब और बीयर पी। इसके बाद भौंती के एक होटल में खाना खाया। वहां से बिरयानी लेने के बाद रास्ते से शराब और बीयर की बोतलें खरीदीं। वहां से लौटते समय प्रशांत कार चला रहा था। प्रशांत ने कार ओवरब्रिज पर दौड़ा दी।

गुजैनी नहर पुल से करीब 20 मीटर पहले तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई। कार ने ब्रिज पर लगे तीन पिलर तोड़ डाले। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराने के बाद यू टर्न लेकर कई पलटी खा गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशांत और उसके दोस्त कार में फंस गए। एक वाहन के चालक ने डॉयल 100 को हादसे की जानकारी दी।

थोड़ी देर बाद एसओ पनकी गोपी चंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अन्य वाहन चालकों और क्लीनरों की मदद से कार में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस सभी घायलों को हैलट इमरजेंसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने पुष्कर यादव, प्रशांत वर्मा और मुनीश मिश्र को मृत घोषित कर दिया।


परिजन घायल विमल और शुभम को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में ले गए। एसओ ने बताया कि प्रशांत की कार में शराब की बोतलें, बीयर के केन और बिरयानी के पैकेट और अन्य सामान मिले हैं। बकौल एसओ कार चला रहे प्रशांत और उसके दोस्त शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed