{"_id":"594c1b4f4f1c1b433e8b469c","slug":"three-kidnapped-children-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनैपर बोला,‘ बच्चों के मां-बाप उन्हें बहुत मारते थे तभी ये तीनों मेरे साथ भाग आये’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किडनैपर बोला,‘ बच्चों के मां-बाप उन्हें बहुत मारते थे तभी ये तीनों मेरे साथ भाग आये’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने इन तीनों बच्चों को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव में सोनभद्र से अगवा कर लाये गये तीन बच्चे पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने बच्चों के साथ एक किडनैपर को भी गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ता ने पुलिस के सामने जो बयान दिया उसे सुनकर सभी हैरान रह गये। किडनैपर ने कहा कि तीनों बच्चों के मां-बाप उन्हें बहुत मारते थे जिसकी वजह से ये तीनों मेरे साथ भाग आये।
कड़ी पूछताछ के बाद एक अपहरणकर्ता ने अपना नाम हरि ओम त्रिपाठी निवासी सोनभद्र बताया। किडनैपर ने बताया कि घोरावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मां एएनएम है। उन्नाव सदर कोतवाली पुलिस ने सोनभद्र पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बच्चों की बरामदगी की सूचना पाकर सोनभद्र पुलिस कोतवाली आई। कोतवाले से बच्चे और अपहरणकर्ता को अपनी सुपुर्दगी में ले करने बाद चली गई। बच्चों के मिलने पर परिवार वालों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
पुलिस के अनुसार 19 जून को देर रात डायल हंड्रेड नंबर पर ये सूचना मिली थी कि तीन बच्चे कहीं से किडनैप करके लाये गए हैं और ये तीनों एक कमरे में बंद है। किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। इस इन्फॉर्मेशन पर पुलिस एक्टिव हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा स्थित रूपनी खेड़ा के असीम कुमार के घर पर रेड मारी तो एक कमरे में तीन बच्चे बंद मिले। तीनों ने अपनी पहचान सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के धनावल गांव निवासी रामप्रसाद की बेटी आठ वर्षीय बेटी पुष्पा , गुलाम मोहम्मद की बेटी शन्नो (12), महेश के बेटे सत्यम (6) के रूप में बताई है। किडनैपर ने तीनों बच्चों को मगरवारा के मकान में रखा था। सोनभद्र पुलिस के अनुसार बच्चों को कुछ दिनों पहले ही अगवा किया गया था। बच्चों के गुमशुदा होने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था। पुलिस मामले को चाइल्ड ट्रैफिकिंग से भी जोड़कर जांच पड़ताल कर रही है। गैंग का पता लगाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।