फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three hundred thousand arrested with counterfeit notes

तीन लाख के नकली नोट संग गिरफ्तार

Thu, 10 Dec 2015 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Three hundred thousand arrested with counterfeit notes

फीलखाना पुलिस और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने एक युवक को फूलबाग से पकड़ कर तीन लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। पकड़ा गया युवक सुबोध सिंह कानपुर देहात के गजनेर का रहने वाला है।

विज्ञापन


एसपी पूर्वी देवरंजन वर्मा ने बताया कि सुबोध को नकली नोट सप्लाई करने वाले मालदा के असद उस्मान उर्फ पिंटू और इकबाल हुसैन पुलिस के हाथ से बच निकले। उनकी तलाश में टीमें लग गई हैं। एनआईए ने प्रदेश में पहली बार किसी तरह की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एनआईए सूत्रों के मुताबिक देश में नकली नोटों और आतंकवाद पर नजर रखने वाली स्पेशल टीम ने जून में एक फोन कॉल को इंटरसेप्ट कर नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क पर काम शुरू किया था। उस कॉल के बाद नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल और केरल से कई गिरफ्तारियां हुईं। सुबोध भी राडार पर था जो अब पकड़ में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से 500 के नकली नोट के छह बंडल बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक सुबोध से बरामद नकली नोट हाई क्वालिटी के हैं जो असली नोटों से करीब 80 प्रतिशत तक मेल खाते हैं। नोट बनाने में इस्तेमाल होनी वाली इंक, वॉटरमार्क में थोड़ी भिन्नता है। गांधीजी के चेहरे के हाव-भाव पूरी तरह से मेल नहीं खाते।


सुबोध की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि भारी मात्रा में नकली नोट कानपुर में क्यों भेजे गए। पुलिस की कहानी पर भरोसा करना मुश्किल है कि पान, सब्जी के दुकानों पर चलाने के लिए आए थे नकली नोट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed