फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three bullets, still continued Teens

तीन गोलियां लगीं, फिर भी चलता रहा किशोर

Wed, 20 Jan 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Three bullets, still continued Teens
बर्रा बाईपास पर मंगलवार रात मामूली कहासुनी के बाद साइकिल सवार किशोर को बाइक सवार युवक ने पांच गोलियां मार दी। दो गोलियां किशोर को घायल करतीं निकल गईं, जबकि तीन पीठ में जा धंसी।
विज्ञापन


गोली लगने के बाद घायल 100 मीटर तक साइकिल चलाकर एक मंदिर के चबूतरे में जाकर गिर गया। इलाके के दो युवकों ने कार से उसे हैलट पहुंचाया। जहां ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गोली पिस्टल या रिवॉल्वर से चली है।
विज्ञापन


मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी राजमिस्त्री पीलाराम परिवार समेत बर्रा-दो हेमंत विहार के एक प्लाट में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। पीलाराम ने बताया कि बड़ा बेटा हीरालाल (14) क्षेत्र के ही ऑक्सफोर्ड स्कूल में कक्षा-6 का छात्र है। मंगलवार रात आठ बजे शौच के लिए हीरालाल साइकिल से बर्रा बाईपास गया था। रामजानकी मंदिर के पास वह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे मोहल्ले के गौरव धाकरे और अमित ने हैलट पहुंचाया। मंदिर के माली ने पुलिस को बताया कि हरिलाल साइकिल चलाकर मंदिर तक आया और इसके बाद किसी से झगड़े की बात बताते हुए चबूतरे पर ही गिर पड़ा। वहीं, हैलट में हीरालाल ने पुलिस को बताया कि लौटते वक्त साइकिल की चेन उतर गई थी,


जिसे चढ़ाते वक्त उसका पीछे आ रहे बाइक सवार से विवाद हो गया। वह चेन ठीक ही कर रहा था कि युवक ने ताबड़तोड़ फायर कर दिए। एसओ तुलसी राम पांडे का कहना है कि किशोर को .32 बोर की गोली मारी गई है। परिजनों से तहरीर लेकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed