फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Threatened to burn the misdeed victim alive in fatehpur

फतेहपुर: दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव कांड जैसा हश्र करने की धमकी, दहशत में परिवार

Wed, 11 Dec 2019 07:43 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Threatened to burn the misdeed victim alive in fatehpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव कांड जैसा हश्र करने की धमकी मिली है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने मंगलवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की। एएसपी ने पुलिस को मौके पर जांच करने के आदेश दिए हैं। धमकी का मामला सही पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी जुलाई माह में लापता हो गई थी। तीन माह बाद किशोरी बरामद हुई। किशोरी ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया था। वह कोर्ट में बयान देने से भी पीछे हट गई थी। पर, कुछ दिन बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

उसने कस्बे के प्रदीप गुप्ता और उसके बहनोई संजय गुप्ता, संजय की पत्नी व एक रिश्तेदार को नामजद किया। आरोप लगाया कि प्रदीप गुप्ता उसे बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाकी लोग उसके सहयोग में रहे हैं। पीड़ित पक्ष इस मामले में मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंचा।

वहां एएसपी/सीओ श्रीपाल यादव से शिकायत की। उनका आरोप है कि फरार आरोपी पक्ष मामले में समझौते के लिए दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर किशोरी को उन्नाव कांड की तरह हश्र करने की धमकी दी है। एएसपी ने बताया कि शिकायत की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed