फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves and stoning people

घर में घुसे चोरों पर गोविंद नगर के बाशिंदों का पथराव

Sat, 29 Nov 2014 04:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 29 Nov 2014 04:02 AM IST
विज्ञापन
Thieves and stoning people
गोविंद नगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार भोर पहर रिटायर्ड अफसर जय सिंह के सूने घर में घुसे चोरों को मोहल्ले के लोगों ने दौड़ा लिया। कार सवार चोर शोर सुनकर मौके से भागे तो भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

इससे चोरों की कार के शीशे टूट गए। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर डॉयल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। जयसिंह की तहरीर पर पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

गोविंद नगर के लेवर कॉलोनी निवासी जय सिंह लेवर डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हैं। एक माह पहले जय सिंह पत्नी कुसुम देवी के साथ मथुरा निवासी बेटे आकाश के घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे जय सिंह का सूना घर देख कार सवार पांच चोर मेनगेट का ताला तोड़ कर उनके घर में घुस गए। चोरों ने घर के चार कमरों के ताले तोड़ डाले।

अलमारी का दरवाजा तोड़ते समय मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले अजय कुरील ने शोर मचा दिया। इसके बाद मकान में रहने वाले लक्की, आशू, सनी, विक्की, सोनी ने शोर मचा कर मोहल्ले के लोगों को बुला लिया।
 लोगों को आता देख चोर भाग निकले और जय सिंह के मकान से कुछ दूरी पर खड़ी कार में सवार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने कार में पथराव किया।
लेकिन चोर मौके से भाग निकले। गोविंद नगर थानाध्यक्ष पंकज अवस्थी ने बताया सूचना मिली थी। लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नही दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed