फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drug-related case in Kumarsain

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में 11.35 ग्राम चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
एनएच-पांच पर किंगल के पास पकड़े आरोपी
विज्ञापन

पुलिस अब बैकवर्ड लिंकेज की भी कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कुमारसैन में पुलिस ने 11.35 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को एनएच-पांच पर सोफा कैंची (किंगल) के पास जांच के दौरान की गई। पुलिस की टीम ने चार संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, तो उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ पुलिस थाना कुमारसैन में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिमला जिला के रामपुर निवासी 41 वर्षीय संजीव कुमार, 26 वर्षीय विक्रम, 31 वर्षीय कुलदीप और मंडी जिला के सरकाघाट निवासी 28 वर्षीय ललित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशे के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। पुलिस बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है ताकि बड़े तस्करों तक पहुंच जा सके। मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत कुमारसैन पुलिस टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस का उद्देश्य नशे के सौदागरों पर नकेल कसना है। इस तरह की कार्रवाई से नशे के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article