{"_id":"5e0b364c8ebc3e8814206cf6","slug":"thief-shoot-young-man-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: आधी रात घर में घुसे चोरों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहपुर: आधी रात घर में घुसे चोरों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Tue, 31 Dec 2019 05:36 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Dec 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने युवक को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक युवक ने चोर को पकड़ कर पटक दिया। इससे गुस्साए चोर के दूसरे साथी ने युवक को कनपटी के पास गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को कानपुर रेफर किया गया है।
सुजानपुर के मजरे पांडे ताला (कंजरन डेरा) में किसान छन्नू रैदास के घर रात में चोर घुस आए। छन्नू उनकी पत्नी सुनीता व नाबालिग बच्चे सुमित, अंकित व बेटियां कल्पना, निकिता अपनी मां के पास घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे।

बड़ा बेटा अमित कुमार घर के बगल में अपने चाचा के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। रात में वह लघुशंका के लिए उठा तो देखा दरवाजे खुले हैं। उसका मोबाइल भी नहीं है। वह परिजनों को जगाने लगा तो दो चोर घर से बाहर निकलने लगे।
अमित (19) ने एक चोर को पकड़ा और विरोध करने पर उसे पटक दिया। गुस्साए दूसरे चोर ने अमित को गोली मार दी। गोली कनपटी के नीचे से गर्दन से होते हुए निकल गई। घटना रात लगभग एक बजे की है।
अमित (19) ने एक चोर को पकड़ा और विरोध करने पर उसे पटक दिया। गुस्साए दूसरे चोर ने अमित को गोली मार दी। गोली कनपटी के नीचे से गर्दन से होते हुए निकल गई। घटना रात लगभग एक बजे की है।
शोर सुनकर परिजन, चाचा व पड़ोसी दौड़े। चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक कारतूस व एक खोखा मिला है। घायल अमित को परिजन बहुआ पीएचसी ले गए। डॉक्टर न होने से सदर अस्पताल फिर कानपुर रेफर कराया गया।
एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। युवक के चाचा श्रीलाल ने बताया कि बदमाश एक मोबाइल ले गए हैं। अन्य चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं है। अमित मजदूरी व खेती करता है। पिता का खुद का ट्रैक्टर है, वह चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं।