{"_id":"57d40c9c4f1c1ba90a3184e0","slug":"thief-intoxicating-spray-businesswoman-home-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला स्प्रे छिड़क महिला कारोबारी के घर चोरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला स्प्रे छिड़क महिला कारोबारी के घर चोरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गोविंद नगर इलाके में शुक्रवार देर रात महिला कारोबारी वंदना सहजी के घर चोरी हो गई। छत के रास्ते घुसे चोर नशीला स्प्रे डालकर नगदी, जेवर, मोबाइल व बाइक उठा ले गए। शनिवार को आंख खुलने पर कारोबारी को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद तहरीर लेकर लौट गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गुजैनी एस ब्लाक निवासी वंदना सहजी की पनकी साइट-3 में अगरबत्ती का कारखाना है। वंदना ने बताया कि शुक्रवार रात को वह पहली मंजिल पर और बच्चे नितिन, सुमित ग्राउंड फ्लोर पर सोए थे।
सुबह देर से आंख खुली और सिर भी भारी था। मुंह धोने के बाद देखा तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थी। लॉकर में रखे तीन लाख के जेवर, 70 हजार रुपए नगद और ड्राइंग रूम की टेबिल में रखे चार मोबाइल गायब थे।
विज्ञापन
पड़ोसियों को जानकारी देने की कोशिश की तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद मिली। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। बाहर निकलकर देखा तो बरामदे में खड़ी बेटे की पल्सर बाइक भी गायब थी। एसओ शाहिद सिद्दीकी का कहना है कि खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।