फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thief entered in home for stolen but lay down on bed and sleep well in kanpur

यूपी: आया था चोरी करने, बिस्तर पर सो गया, सुबह पुलिस ने जगाया फिर...

Tue, 07 Sep 2021 10:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Sep 2021 10:05 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जरौली फेज वन निवासी दीपक दुबे बताया है। पवन के मुताबिक चोर उनकी अलमारी से दो लाख रुपये नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए।

विज्ञापन
thief entered in home for stolen but lay down on bed and sleep well in kanpur
पकड़ा गया चोर दीपक दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा के जरौली निवासी पवन गुप्ता के घर में चोरी करने गया एक युवक बिस्तर पर ही सो गया। जबकि उसके दो साथी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह मकान मालिक ने शातिर को बिस्तर पर सोया देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जगाकर हिरासत में लिया। पवन गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सोने चले गए थे। रविवार सुबह जब वह सोकर उठे तो कमरे का सामान बिखरा व अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा मिला।
विज्ञापन


वहीं, बगल वाले कमरे में एक शख्स बिस्तर पर आराम से सोता मिला। कमरे को बाहर से बंद कर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसको जगाकर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जरौली फेज वन निवासी दीपक दुबे बताया है। पवन के मुताबिक चोर उनकी अलमारी से दो लाख रुपये नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बेकसूर बता साथियों का पता बताया 
पूछताछ में दीपक ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह ईशू व पवन के साथ यहां आया था।  उसे पता भी नहीं था कि उसके साथी चोरी करने जा रहे हैं। बोला, मैं तो कमरे में जाकर सो गया था। मेरे दोनों साथी चोरी कर फरार हो गए। बर्रा इंस्पेक्टर अजय सेठ बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया गया है। वहीं उसके फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed