{"_id":"8dbd7598840fc939164c383c9aec1904","slug":"theft-at-chakery-in-shoe-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकेरी की एक शू शॉप में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकेरी की एक शू शॉप में चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 05 Dec 2014 03:37 AM IST
विज्ञापन
चकेरी में बुधवार की रात चोरों ने तीन दुकानों से ताले तोड़ने के बाद शटर उठा दिए। एक फुट वियर शॉप से हजारों रुपये कीमत के जूते-चप्पल और नकदी समेट ले गए।
जबकि दो दुकानों से कुछ भी नहीं ले जा सके।
हॉलांकि दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों की तस्वीरें चोरी करते हुए कैद हो गई है। चोर जैकेट और कैप पहने थे। चकेरी एसओ आलोक यादव के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है। केडीए चौराहे के समीप शू मार्केट में एमए फुटवियर की शाप है।
यहां दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यहां तीनों चोरों ने बुधवार देर रात पहले वशी मोहम्मद की दुकान का शटर उठाया, लेकिन अंदर से काउंटर सटा हुआ था।
विज्ञापन
इस वजह से चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
इसी बाजार में मोहम्मद अकरम की फुट वियर की दुकान का शटर उठाकर चोर 50 हजार रुपये कीमत के जूते-चप्पल और गोलक में रखे बिक्री के रुपये उठा ले गए।
ऊंचा टीला जाजमऊ निवासी मोहम्मद अकरम की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत और चेहरे कैद हो गए। चोरों ने जेके फर्स्ट में रहने वाले राजेश की दुकान का भी शटर उठाया लेकिन यहां से भी खाली हाथ लौट गए।
मोहम्मद अकरम ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी।
चकेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अकरम ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की खोज शुरू कर दी है।