फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The school fees of the 1.4 million stolen by accountant

स्कूल के एकाउंटेंट ने फीस के 14 लाख हड़पे

Sun, 11 Sep 2016 08:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
The school fees of the 1.4 million stolen by accountant
डेमो
कानपुर के चकेरी में एक स्कूल के एकाउंटेंट ने छात्रों की फीस के 14 लाख रुपये हड़प लिए। बच्चों से फीस मिलने के बाद उसने स्कूल के खाते में जमा नहीं की। मामले की जानकारी होने पर स्कूल की सचिव ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माल रोड निवासी नीरू सिंह ने बताया कि वह जाजमऊ डिफेंस कालोनी स्थित दि गैंजेस वर्ल्ड स्कूल में सचिव हैं। उसी स्कूल में गड़रियन पुरवा निवासी अनिल कुमार एकाउंटेट था। उन्होंने बताया कि स्कूल के कई बच्चों की फीस जमा नहीं थी। इस पर उन्होंने 27 अगस्त को सभी के अभिभावकों को बुलाया। मीटिंग में पता चला कि सभी की फीस जमा है और उनके पास रसीद भी है। छानबीन में पता चला कि 13.92 लाख रुपये की हेराफेरी हुई है। उनका कहना है कि अनिल ने धोखाधड़ी की बात कबूल भी की और रुपये देने को भी कहा। इसके बाद वह न स्कूल आया और न ही रुपये जमा किए। नीरू ने जान-माल का खतरा जताते हुए अनिल और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed