फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girls student hanged from temple bell

मंदिर के घंटे से छात्रा ने लगाई फांसी

Sat, 10 Oct 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 10 Oct 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
The girls student hanged from temple bell
आईएएस की प्री परीक्षा पास कर चुकी बिठूर की
विज्ञापन
मोनी ने शुक्रवार को मंदिर के घंटे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। मोनी दो दिन से लापता थी। नवाबगंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। बैग से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी चाची और दादी पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। हालांकि डेढ़ पन्ने के इस पत्र में आत्महत्या की वजह का जिक्र नहीं किया है।

मोनी (23) बिठूर के शिवदीनपुरवा निवासी अयोध्या प्रसाद निषाद की मंझली बेटी थी। अयोध्या की नवाबगंज में सब्जी की आढ़त है। भाई आशीष ने बताया कि मोनी ने पिछले साल ग्रेजुएशन किया था। वह आईएएस की तैयारी कर रही थी। पहले ही प्रयास में उसने प्री-परीक्षा पास कर ली थी। सात अक्तूबर को सुबह 8 बजे कोचिंग के लिए निकली थी।

नवाबगंज में चाचा राजा की दुकान मेें साइकिल खड़ी की। इसके बाद से वह लापता थी। आठ अक्तूबर को नवाबगंज थाने में गुमशुदगी लिखाई गई। शुक्रवार को घर से करीब 13 किमी दूर रामेश्वर धाम मंदिर में उसका शव मिलने की सूचना मिली। मंदिर की पुजारिन उर्मिला ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे यह लड़की (मोनी) मंदिर के एक कोने में पढ़ते दिखी थी।

दोपहर करीब एक बजे वह फिर मंदिर पहुंचीं तो देखा कि लड़की का शव लटका हुआ था। इंस्पेक्टर संजय मिश्र ने बताया कि लड़की ने सुसाइड नोट में वजह का जिक्र नहीं किया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।

यह लिखा सुसाइड नोट में
‘मम्मी-पापा माफ कर देना, मेरे भाई मुझे कितना चाहते थे कितना ज्यादा हौसला देते थे कि तुम आईएएस जरूर बनोगी। उसी हौसले की वजह से मैंने अपना दिन-रात एक कर दिया। यहां तक कि मुझे खाना खाने तक का समय नहीं था। एक ही पल में मनोहर की पत्नी डल्लापुरवा और श्रीराम बड़कू की पत्नी डल्लापुरवा, इन लोगों ने सब बर्बाद कर दिया। मेरी बददुआ है इन लोगों को.........। आज मैं जितना तड़प रही हूं इससे ज्यादा तड़पेंगे। इन लोगों की वजह से एक महीने से सो नहीं पायी हूं। इतनी ज्यादा दुखी हूं, डिप्रेशन में हूं। क्या बिगाड़ा था मैंने इन लोगों का। आज मैं अपने परिवार से दूर हूं इन लोगों की वजह से। 18 सितंबर के बाद से मैं कोचिंग भी नहीं गई। मैं कोचिंग के लिए जाती थी पर मेरा मन ही नहीं लग रहा था। मैं कैफे चली जाती थी, वहां पर तीन-तीन घंटे कंप्यूटर में काम करती रहती थी’। पुलिस का कहना है कि मनोहर उसके चाचा और बड़कू बाबा हैं। मनोहर ने तीन महीने पहले ही डल्लापुरवा में दूसरी शादी की है। उसकी दादी भी डल्लापुरवा की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed