फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The businessman killed by vicious thief

शातिर चोर ने की व्यापारी की हत्या

Thu, 26 Feb 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 26 Feb 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
The businessman killed by vicious thief
बर्रा के गुजैनी गांव में बुधवार शाम शातिर चोर कल्लू चौहान ने नशेबाजी और बहन से संबंध के विवाद में गल्ला व्यापारी सत्येन्द्र सिंह (30) को सिलबट्टे से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हत्या से गांव में अफरा-तफरी मच गई। एसपी पश्चिम राजेश यश, सीओ गोविंद नगर ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की।
विज्ञापन


सिल-बट्टे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। देर रात तक सत्येन्द्र के परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। पुलिस कल्लू की तलाश में दबिश दे रही है। टमपुर के चतुरीखेड़ा गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह बीते पांच सालों से दबौली में मकान बना कर पत्नी कविता, दो बच्चों के साथ रह रहा है। सत्येन्द्र गल्ले का व्यापार करता था।
विज्ञापन


हफ्तेभर पहले पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। बुधवार शाम सत्येन्द्र का किसी बात को लेकर तात्याटोपे नगर स्थित बियर शॉप पर गुजैनी गांव निवासी शातिर चोर कल्लू चौहान से विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। वहां मौजूद लोगों ने बीच में पड़कर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद कल्लू के पड़ोसी सुरेश सिंह के पास जाकर बातचीत करने लगा। कल्लू वहां भी पहुंच गया और फिर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। कल्लू ने पास में रखा सिल-बट्टा उठाया और ताबड़तोड़ कई वार सत्येन्द्र के सिर पर कर दिये। जिससे मौके पर ही सत्येन्द्र की मौत हो गई।

सत्येन्द्र की जेब से मिली बाइक की आरसी और डायरी से शिनाख्त कर पुलिस ने घटना की जानकारी अर्रा गांव निवासी बहनोई राजन सिंह भदौरिया को दी। सीओ गोविंद नगर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


कल्लू का पता लगाया जा रहा है। छानबीन में सामने आया है कि कल्लू की बहन से सत्येन्द्र के संबंध थे। सत्येन्द्र का अक्सर कल्लू के घर आना, जाना होता था। मुहल्ले के लोग भी सत्येन्द्र से परिचित थे। बियर शॉप में बहन को लेकर ही कल्लू का सत्येन्द्र से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed