फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body was accused of obscenity

अश्लीलता के आरोपी का शव मिला

Tue, 02 Feb 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
The body was accused of obscenity
सात साल की बच्ची से अश्लीलता करने के आरोपी का सोमवार सुबह रमईपुर हाईवे के किनारे शव मिलने से सनसनी मच गई।
विज्ञापन


उसके चेहरे, गर्दन, सीने और गुप्तांग पर चोट के निशान देख परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बच्ची के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सड़क हादसे से मौत होने की पुष्टि हुई है।

बिधनू क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी लाखन यादव (32) पर गांव के ही मजदूर ने आरोप लगाया था कि रविवार शाम को उसने उसकी बेटी से अश्लीलता की थी। रात में ही चौकी पुलिस उसके घर गई थी लेकिन वह मिला नहीं। सोमवार सुबह उसका शव मिलने की जानकारी हुई तो परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


भाई मिथुन ने बच्ची के परिजनों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस और एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने बच्ची के पिता राजेंद्र और गांव के ही शानू, सत्तन, कपिल समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बच्ची के पिता का कहना है कि यदि उन्हें लाखन को मारना ही होता तो वह शिकायत लेकर पुलिस के पास क्यों जाते। लाखन के भाई मिथुन ने पुलिस पर ही आरोप लगाया है कि यदि रात में ही उसके भाई का पता कर लिया जाता तो उसकी मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed