{"_id":"344ea1ad9f26919eaa63335361b27895","slug":"terrorist-threat-to-central-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केन्द्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को श्यामनगर रक्षा विहार केन्द्रीय विद्यालय को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से स्पीड पोस्ट भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। चकेरी पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवायड सहित अन्य टीमें जांच करने पहुंची। जांच के बाद स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
केन्द्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल एचसी शर्माने बताया कि सोमवार दोपहर 2:30 बजे रेलवे मेल सर्विस स्पीड पोस्ट से आए पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा है और धमकी दी गई है कि 26 जनवरी को स्कूल और बच्चों को बम से उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
लिखा है कि हम लोग भारत की तबाही के लिए काम कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही जांच टीमों ने स्कूल का चप्पा-चप्पा छान डाला लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। स्कूल और आस-पास फोर्स तैनात की गई है। देर रात एजेंसिया फिर जांच करने पहुंच गईं। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि धमकी की सूचना आईबी, आर्मी इंटेलीजेंस, एटीएस सहित अन्य जांच एजेंसियों को दे दी गई है। स्कूल और आस-पास फोर्स तैनात की गई है। देर रात एजेंसिया फिर जांच करने पहुंच गईं।
विज्ञापन