फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tannery guard killed and looted from 25 lakh

गार्ड की हत्या कर टेनरी से लूटा 25 लाख का लेदर

Tue, 03 Mar 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 03 Mar 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
Tannery guard killed and looted from 25 lakh
जाजमऊ में रविवार को देर रात बदमाशों ने एक टेनरी में धावा बोलकर गार्ड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और 25 लाख रुपये कीमत का फिनिश्ड लेदर व 40 हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। सुबह जब दूसरा गार्ड व मुंशी टेनरी पहुंचे तब घटना का पता चला। एसएसपी शलभ माथुर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड ने भी पड़ताल की। चकेरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि टेनरी मालिक की पत्नी ने अपने देवर समेत तीन पर शक जताया है।
विज्ञापन


नौबस्ता के गंगापुर कालोनी निवासी राजेंद्र (60) पिछले करीब दो साल से जाजमऊ के एनएस टेनर्स यूनिट-दो में गार्ड थे। टेनरी पांडु नगर निवासी अनीस कत्याल की है। अनीस इस समय प्रापर्टी के विवाद में जेल में हैं। अनीस की पत्नी सोनिया के मुताबिक, सोमवार सुबह टेनरी पहुंचे गार्ड मेवालाल व मुंशी देव चंद्र ने उन्हें घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मेवालाल और देव चंद्र टेनरी पहुंचे तो उन्हें टेनरी का मेन गेट व ऑफिस का गेट खुला मिला। गोदाम और प्रेस कक्ष से फिनिश्ड लेदर गायब था। गार्ड राजेंद्र कहीं नजर नहीं आया। राजेंद्र को तलाश करते हुए दोनों लोग गार्ड रूम में पहुंचे तो वहां राजेंद्र खून से लथपथ पड़ा था।

दोनों राजेंद्र को पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मेवालाल ने पुलिस कंट्रोल रूम और सोनिया को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद एसएसपी, एसपी पूर्वी डीपी कुमार, सीओ कैंट पवित्र मोहन त्रिपाठी, कई थानों की फोर्स के साथ फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड वहां पहुंचा।

देर शाम हुए पोस्टमार्टम में राजेंद्र के पेट व छाती पर चाकुओं के नौ, जांघ और दोनों हाथों की हथेली के पीछे चाकू के दो निशान मिले हैं। अत्यधिक खून बहने को मौत की वजह माना गया है। इंस्पेक्टर कमल यादव ने बताया कि राजेंद्र के परिजनों की तहरीर पर हत्या और लूट (धारा 302 व 394 आईपीसी) की रिपोर्ट दर्ज की गई है।



गार्ड की हत्या के मामले में टेनरी की मालकिन सोनिया कत्याल ने अपने देवर आशीष समेत तीन लोगों पर शक जताता है। लूट के साथ पारिवारिक रंजिश के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। विवेचना कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।           

- शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed