{"_id":"5baa7f42867a557f373dc046","slug":"sue-case-for-children-missing-from-shelter-house-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल्टर होम से गायब 3 बच्चों के मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेल्टर होम से गायब 3 बच्चों के मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के राजीव विहार नौबस्ता स्थित सुभाष चिल्ड्रेन शेल्टर होम से तीन बच्चे लापता होने की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज कराई गई। ‘अमर उजाला’ में मामला प्रकाशित होने के बाद नौबस्ता पुलिस ने अधीक्षिका से तहरीर लेकर अपहरण में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि अधीक्षिका ने इससे पहले रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई अर्जी नहीं दी थी।
अमर उजाला में मामला प्रकाशित होने के बाद एसएसपी अनंत देव ने सीओ गोविंद नगर और नौबस्ता थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष को बुलाकर मामले की जानकारी ली। बताया गया कि अधीक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं दी है। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष ने अधीक्षिका से तहरीर देने को कहा। अधीक्षिका संजुला पांडेय ने 14 सितंबर की पुरानी तारीख डालकर तहरीर दी। इस पर उनसे मंगलवार की तारीख में तहरीर देने को कहा गया। बाद में बदलकर तहरीर दी गई।
इसमें कहा गया है कि 10 अक्तूबर 2017 को शेल्टर होम में आया गोलू उम्र 11 साल पुत्र प्रभु चौधरी निवारी पटना बिहार, 21 जुलाई 2017 से रह रहा राहुल पांडेय उम्र 10 साल पुत्र स्व. श्याम नारायण निवासी वाराणसी और 16 अप्रैल 2018 से शेल्टर होम में रह रहा उत्तम उम्र आठ साल पुत्र जित्तन निवासी बोखरी बिहार नौ सितंबर 2018 की सुबह अपने बिस्तरों पर नहीं पाए गए। इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद नौबस्ता थाने और यशोदा नगर चौकी से पुलिस विजिट करने आई। 25 सितंबर तक बच्चों का कोई पता नहीं चला है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज की जाए। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यह है मामला
डीएम के आदेश पर राजीव विहार स्थित सुभाष चिल्ड्रेन विशेष दत्तक ग्रहण इकाई और शेल्टर होम की 14 सितंबर को एसीएम 1, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जांच की थी। रजिस्टर में कुल 28 बच्चे अंकित थे पर 24 ही मिले थे। तब बताया गया था कि एक बच्चे को अभिभावक ले गए हैं और तीन गायब हैं। जिसकी पुलिस में शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी शिकायत से इनकार कर दिया था। मामला उजागर हुआ तो अब रिपोर्ट दर्ज कराई गई।